Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeगोल्हौरा थानाकिशोरी से गैंगरेप के आरोपित गिरफ्तार

किशोरी से गैंगरेप के आरोपित गिरफ्तार


संचार क्रांति, सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते 14 मार्च को किशोरी से गैंगरेप के आरोपित दो युवक रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश कर दिया है।
पीड़िता की मां ने बीते शनिवार को मुकामी थाने की पुलिस को तहरीर दिया था कि उसकी लगभग 16 वर्षीया पुत्री बीते 14 मार्च की अपराह्न लगभग 1 बजे खेत से बरसीम काटकर लेने गई थी। थोड़ी देर में उसके चिल्लाने की आवाज आई। जहां जाकर देखी तो थानाक्षेत्र के ही मझवन खुर्द (जिगनिहवा) निवासी विनय चौरसिया पुत्र दीनानाथ व मनीष प्रजापति पुत्र प्रह्लाद पुत्री को गेहूं के खेत में पटककर जबरदस्ती काम कर रहे थे। जो मुझे देखते ही भागने लगे। मैंने दौड़ाकर दोनों को पकड़ा, लेकिन हाथ छुड़ाकर भाग गए। पुत्री ने पूंछने पर बताया कि उक्त दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया है। पुत्री अर्धनग्नावस्था में थी, तथा ठीक से बात नही कर पा रही थी। लोकलाज के डर से पुलिस को सूचना देने में देरी हुई है। फिलहाल जो भी हो पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार की रात्रि में मु.अ.सं. 30/25 धारा 70(2) बी एन एस व 5/6 पाक्सो एक्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया। और उक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उप निरीक्षक रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र निषाद, जयसिंह चौरसिया, हनुमान मौर्य व आनन्द चौरसिया शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments