Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeअध्यात्मथाना मिश्रौलिया ने गरीबों की दिवाली की रोशन — मानवीयता और सेवा...

थाना मिश्रौलिया ने गरीबों की दिवाली की रोशन — मानवीयता और सेवा का अनोखा उदाहरण

सिद्धार्थनगर (20 अक्टूबर 2025):दीपावली के पावन अवसर पर थाना मिश्रौलिया ने समाजिक दायित्व और मानवीयता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष श्री बृजेश सिंह ने अपने पुलिस परिवार के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर मिठाइयां, दीये, मोमबत्तियां व पटाखे वितरित किए।इस पहल से गरीब परिवारों के बच्चों के चेहरे खुशी से झिलमिला उठे और पूरे क्षेत्र में आनंद का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष श्री बृजेश सिंह के इस कर्तव्यनिष्ठ एवं मानवीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।लोगों ने कहा कि थाना मिश्रौलिया द्वारा की गई यह पहल न केवल त्योहार की सच्ची भावना को प्रकट करती है बल्कि यह संदेश भी देती है कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की रखवाली नहीं करती, बल्कि समाज के हर वर्ग की खुशी में सहभागी भी है।

— संवाददाता, सिद्धार्थनगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments