संचार क्रांति। सिद्धार्थ नगर जिले के गोल्हौरा थानाक्षेत्र अंतर्गत ईंट भठ्ठा पर मजदूरी कर रहे एक युवक ने अपने ही कुनबे के पांच वर्षीया मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। घटना शनिवार देर सायं की है। पुलिस ने रविवार को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता व आरोपित बिहार के नालन्दा के हैं निवासी
बिहार के नालंदा जिले के निवासी एक दम्पति अपनी पांच वर्षीया मासूम बच्ची के रहकर गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनके साथ उन्ही के गांव व कुनबे का नितिश (22) पुत्र नरेश भी मजदूरी करता है।
बहला फुसलाकर बच्ची से किया दुष्कर्म
शनिवार देर सायं उक्त मासूस बच्ची को बहला फुसलाकर ईंट भट्ठे से पश्चिम सड़क के उस पार झाड़ में ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताते हैं कि चीख सुनकर उसके मां- बाप घटनास्थल पर पहुंचे। जहां हाथ में पांच का सिक्का व टॉफी लिए खून से लथपत पड़ी अपनी मासूम बच्ची को देख वे दंग रह गए। आरोपित मौके से भाग निकला। बच्ची सदमें में कुछ नही बोल पा रही थी। इशारे से उसने आपबीती बताया। उसके मां-बाप बच्ची के संग गोल्हौरा थाने पर पहुंचे। बच्ची को पुलिस ने तत्काल अस्पताल भेजवाया।
घटना में पुलिसिया कार्रवाई
रात्रि लगभग 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के थाने पर पहुंचने के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर उक्त आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 11/25 धारा 65(2) बीएनएस व 5 एम/6 पाक्सो एक्ट दर्ज किया। और सरगर्मी से जांच शुरू किया। मौके से फोरेंसिक टीम ने जांच हेतु नमूने लिए।
भट्ठे से पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपित को ईंट भट्ठे से गिरफ्तार कर न्यायालय व वहां से जेल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मासूम पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। जहां उसकी स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही थी। उक्त बावत थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि मासूम के साथ रेप की घटना हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
