कैपिटेल गैन पर बढ़े टैक्स ने किया निराश
बजट पर प्रतिक्रिया
संचार क्रांति – सिद्धार्थ नगर। केंद्र सरकार ने 12 लाख रूपये तक की आय को टैक्स के दायरे से बाहर करने का साहसिक निर्णय लिया है। जो स्वागत योग्य है। हालांकि कैपिटेल गैन पर बढ़े टैक्स से निराशा हाथ लगी है।
उक्त विचार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बस्ती मण्डल अध्यक्ष डा. संजय द्विवेदी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक आय को टैक्स से बाहर रखना सराहनीय व साहसिक है। इस निर्णय ने देश के कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत दी है। बजट से देश के करोड़ों कर्मचारी बहुत खुश है। इस बजट से मध्यम वर्गीय कर्मचारियों को बहुत फायदा होगा। नये टैक्स स्लेब के अनुसाए 12 से 15 लाख तक की आय पर 15%, 15 से 20 लाख तक की आय पर 20%, 20 से 25 लाख की आय पर 25% व 25 लाख से अधिक की आय पर 30% टैक्स देना होगा। जबकि कैपिटल गैन पर टैक्स बढ़ाकर सरकार ने निराश किया है।