Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeगोल्हौरा थानाआमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल

आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल


संचार क्रांति (सिद्धार्थनगर)। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के तिवारीपुर ईंट भट्ठे के पूरब बांसी-इटवा मार्ग पर आमने-सामने से इर्टिका व डिजायर कार में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में कुल चार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु जिला मुख्यालय ले जाया गया है। घटना सोमवार सायं लगभग 5 बजे की है।
बांसी थाना कोतवाली क्षेत्र के नरकटहा निवासी गोल्डी (35) पुत्र इकलाख खान, शाहबाज (29) पुत्र महमूद व बहबोल निवासी इसरार (35) बलरामपुर जनपद के पचपेडवा से डिजायर कार यूपी 32 पी जे 4623 से वापस लौट रहे थे, वे गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा मार्ग पर तिवारीपुर ईंट भट्ठे के पूरब पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही इर्टिका कार यूपी 32 जी क्यू 7514 से उनकी कार का जोरदार टक्कर हो गया। इर्टिका में सवार गोल्हौरा थानाक्षेत्र के सोनफेरवा बुजुर्ग निवासी अभिषेक (21) पुत्र कालीप्रसाद के अलावा दूसरी कार में उक्त तीनों सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रहा कि दोनों वाहनों का एयर बैग खुल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments