संचार क्रांति – शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर न.30 के ग्राम संतोरी में सेक्टर प्रभारी शिवलाल प्रजापति प्रधान की अध्यक्षता में पीडीए जनपंचायत कर समाजवादी सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया।
पीडीए जनपंचायत में पूर्व प्रत्याशी/सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार में पीडीए समाज एवं शोषित वर्ग के नौनिहाल बच्चों को शिक्षा से दूर करके गाँव के प्राइमरी स्कूलों को बंद करके नौनिहालों को अशिक्षित कर रही है। पीडीए समाज को 2027 में समाजवादी सरकार बनाने की जरूरत हैं।
कार्यक्रम प्रमुख रूप से राजू बाबा, शिवकांत प्रजापति प्रधान,रामनरेश यादव, अष्टभुजा उपाध्याय, राम प्रसाद प्रधान, रामचंद्र यादव, लाल बहादुर, गोविंद, जाकिर भाई, अजय कुमार, दिनेश यादव, पप्पू काका, डब्लू सिंह, गुड्डू सिंह, सूरज त्रिपाठी, मोहम्मद रजा, मोहम्मद जब्बार समेत पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।



