संचार क्रांति संवाददाता, गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर के तेलौरा घाट निवासी होनहार युवक विकास मिश्रा का जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) में चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। लखनऊ विश्वविद्यालय से कला विषय के छात्र रह चुके तेलौरा घाट के विकास मिश्रा (पिता विजय प्रकाश मिश्रा) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर सिद्धार्थनगर जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।विकास मिश्रा के पिता विजय प्रकाश मिश्रा एवं माता वीणा मिश्रा ने बेटे की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास ने प्रारंभ से ही पढ़ाई के प्रति विशेष लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत दिखाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। परिजनों ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों के अनुसार विकास मिश्रा बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विकास की इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र के अन्य युवाओं को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।विकास मिश्रा के JRF में चयन की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। शुभचिंतकों में गिरजेश धर द्विवेदी (पत्रकार), संतोष पांडे (समाजसेवी), ओमकार द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, अभिलाष शर्मा, निहाल तिवारी, अमित चौरसिया, शिवम त्रिपाठी, सचिन तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने विकास को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कहा कि विकास मिश्रा की यह सफलता जनपद सिद्धार्थनगर के लिए प्रेरणास्रोत और गौरव की बात है। लोगों को उम्मीद है कि वह आने वाले समय में शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।



