Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिसिद्धार्थनगर पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, कई थानेदार इधर से उधर

सिद्धार्थनगर पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, कई थानेदार इधर से उधर

संचारक्रान्ति संवाददाता सिद्धार्थनगर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक मजबूती और कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने बड़ा फेरबदल करते हुए निरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों सहित कुल 9 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी जनपदीय साइबर सेल निरीक्षक मिथलेश कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद को थाना सिद्धार्थनगर से स्थानांतरित कर थाना ढेबरुआ भेजा गया है। वहीं साइबर क्राइम थाना में तैनात उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह को प्रभारी जनपदीय साइबर सेल का दायित्व सौंपा गया है, जबकि उपनिरीक्षक अरुण कुमार को थाना कठेला समयमाता में नई तैनाती दी गई है।
थानाध्यक्ष कठेला समयमाता रहे उपनिरीक्षक अभय सिंह को थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर बनाया गया है। जोगिया उदयपुर की थानाध्यक्ष महिला उपनिरीक्षक मीरा चौहान को प्रभारी एंटी रोमियो सेल नियुक्त किया गया है। एंटी रोमियो सेल की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता को थाना सिद्धार्थनगर में तैनात किया गया है।
इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष ढेबरुआ रहे उपनिरीक्षक नारायण लाल श्रीवास्तव को प्रभारी सर्विलांस सेल तथा प्रभारी सर्विलांस सेल रहे उपनिरीक्षक हरेन्द्र चौहान को साइबर क्राइम थाना भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं। माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक बदलाव अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments