Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिखेसरहा सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सांसद जगदंबिका पाल ने किया शुभारंभ

खेसरहा सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सांसद जगदंबिका पाल ने किया शुभारंभ

संचारक्रान्ति संवाददाता सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित खेसरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने फीता काटकर किया।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग सहित सामान्य बीमारियों की जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं दवाएं वितरित की गईं। गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी महानगरों जैसी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि एम्स और पीजीआई जैसी संस्थाओं की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं गांवों तक पहुंचाना उनका संकल्प है।
उन्होंने कहा, “स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। गांवों की सेहत सुधरेगी तो देश स्वतः सशक्त बनेगा।”
शिविर के सफल आयोजन पर सांसद ने माटी संस्था, चिकित्सक दल एवं सहयोगी संगठनों की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयोजकों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments