Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिबोर्ड परीक्षार्थियों को दीं शुभकामनाएं

बोर्ड परीक्षार्थियों को दीं शुभकामनाएं

संचार क्रांति संवाददाता, गोल्हौरा/बांसी, सिद्धार्थनगर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारम्भ हो रही हैं। इस अवसर पर वार्ड संख्या 27 के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी अतुल उपाध्याय ने सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसे आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बिना किसी दबाव के पूरी तैयारी और एकाग्रता के साथ परीक्षा दें तथा अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
अतुल उपाध्याय ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें अनुकूल वातावरण प्रदान करें, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No photo description available.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments