Tuesday, April 14, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिUP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटर रिजल्ट...

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटर रिजल्ट जारी होने की क्या है डेट, पढ़ें डिटेल

52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, कॉपियों की जांच पूरी

संचार क्रांति संवाददाता, लखनऊ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा रिजल्ट 19 अप्रैल के आसपास घोषित किया जा सकता है, हालांकि आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी शेष है।

इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिन्हें अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि परिणाम इसी महीने घोषित कर दिए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकेंगे।

परिणाम घोषित होने के साथ ही बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही वर्गों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। सभी की नजरें अब बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments