Friday, March 14, 2025
Google search engine
Homeब्रेकिंग न्यूज़डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को सुधार के...

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को सुधार के दिए निर्देश

संचार क्रांति : सिद्धार्थनगर- जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद सुविधाओं, व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव पूर्व जांच केंद्र का विशेष रूप से निरीक्षण किया, जहां एचआरपी रजिस्टर की फीडिंग में खामियां पाई गईं। गर्भवती महिलाओं की जानकारी सही ढंग से दर्ज न होने पर डीएम ने आयुष डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए सुधार के लिए चेताया।

बीसीपीएम जोगिया किरन गौतम को नोटिस जारी करते हुए उनके कार्य में सुधार लाने का आदेश दिया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने लेबर रूम, प्रसव कक्ष, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कक्ष और एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया। एक्स-रे टेक्नीशियन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मरीजों की शिकायतों को गंभीरता से लें और अगर कोई शिकायत मिली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खण्ड विकास अधिकारी जोगिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पेंटिंग, टाइलिंग और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया, जिसे ठीक पाया गया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी राजकुमार से मोबाइल पर वार्ता करते हुए निर्देश दिया कि केंद्र की बाउंड्रीवाल की पेंटिंग एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। इसके साथ ही परिसर में अन्य भवनों की पेंटिंग, जो अब तक नहीं हुई है, उसे 15 दिनों के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण में कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाया और जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 125 दिन बाद केंद्र का पुनः निरीक्षण किया जाएगा, ताकि सुधार कार्यों की प्रगति का आकलन किया जा सके। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्यों में सुधार करें और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!