Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeचुनावअजय प्रताप सिंह अध्यक्ष व दिनेश यादव मंत्री निर्वाचित

अजय प्रताप सिंह अध्यक्ष व दिनेश यादव मंत्री निर्वाचित

संचार क्रांति बस्ती : शिवहर्ष उपाध्यक्ष किसान इंटर कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इस चुनाव में अजय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव जिलामंत्री और शिवशंकर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी की देखरेख में पूरी हुई।

निर्वाचन प्रक्रिया के बाद श्री द्विवेदी ने बताया कि जय प्रकाश मिश्र को जिला संयोजक और फागू लाल गुप्ता, डॉ बेचन यादव, विजय कुमार, बलराम रोहिदास, अमरेश कुमार सिंह, अजय शुक्ल, आदित्य प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है। वहीं, संयुक्त मंत्री के पद पर रवीश पांडेय और हनुमान प्रसाद को चुना गया। शेष पदों पर बाद में मनोनयन किया जाएगा।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक स्वाभिमान की हर हाल में रक्षा की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक समस्याओं का संग्रह कर उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही, संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम पूजन सिंह, मंडल मंत्री अरुण कुमार मिश्रा, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments