सिद्धार्थनगर, संचार क्रांति संवाददाता। बांसी तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उस्का निवासी अमित त्रिपाठी को भगवा रक्षा परिषद (भ.र.प.) में प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में उनके निरंतर सक्रिय योगदान और कार्यकुशलता को देखते हुए यह मनोनयन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अमित त्रिपाठी इससे पूर्व एक वर्ष तक प्रदेश सह-सदस्यता प्रभारी तथा दो वर्षों तक प्रदेश सदस्यता प्रभारी के पद पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
भगवा रक्षा परिषद के संस्थापक अरविंद अजीत पाण्डेय एवं राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश शुक्ला ने उनके कार्यों से संतुष्ट होकर उन्हें इस वर्ष प्रदेश महामंत्री के पद पर मनोनीत किया।
उनके मनोनयन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सेवानिवृत्त सैनिक राघवराम त्रिपाठी, पूर्व प्रधान चंद्रपाल शुक्ल, अखिलेश त्रिपाठी, युवा समाजसेवी अभिषेक शुक्ल, नवीन त्रिपाठी, शैलेन्द्र त्रिपाठी (शिप्पू), युवा समाजसेवी व भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी, डॉ. चंद्रमणि शुक्ल, आदित्य त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




