संचार क्रांति – सिद्धार्थनगर: सोमवार को शोहरतगढ़ में उपजिलाधिकारी राहुल सिंह और एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, पुलिस क्षेत्राधिकार प्रवीण कुमार, डिप्टी कमांडेंट यशवंत कुमार ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था, तस्करी रोकथाम, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने आदि को लेकर समन्वय बैठक हुयी। एसडीएम राहुल सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के बेहतर निगहबानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा जवानों के बीच समन्वय बहुत ही जरूरी है। सभी के समन्वय से सीमा की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। आवश्यकता अनुसार एक दूसरे के साथ समय से किसी भी अहम मुद्दे पर जानकारी को साझा किया जाना चाहिए। एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में हर समय सुरक्षा जवानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के बीच सामंजस्य स्थापित कर और बेहतर वार्तालाप से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट यशवंत कुमार ने सशस्त्र सीमा बल के लिए आवश्यकता की भूमि पर भी विचार विमर्श व चर्चा किया। उन्होंने ने कहा कि भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा जवान सदैव एलर्ट मोड में सतर्क रहकर काम करते हैं। क्षेत्र की जनता को भी सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सहयोग करने की जरूरत है। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार के अलावा एसएसबी सहायक कमांडेंट और एसएसबी निरीक्षक उपस्थित रहे।
