Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिबांसी–इटवा मार्ग पर दर्जनों ब्लैक स्पॉट, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

बांसी–इटवा मार्ग पर दर्जनों ब्लैक स्पॉट, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा


संचार क्रांति, बांसी, सिद्धार्थनगर
बंसी–इटवा- तलपुरवा- विस्कोहर मार्ग पर रतन सेन इंटर कालेज जिगनिहवा चौराहा के बीच दर्जनों ब्लैक स्पॉट बन गए हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बेखबर बना हुआ है। इटवा–बिस्कोहर मार्ग पर बंसी से शुरुआती लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
मार्ग चौड़ा और पहली नजर में समतल दिखाई देने के कारण वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, लेकिन अचानक गड्ढों में वाहन फंस जाने से स्थिति बिगड़ जाती है। चार पहिया वाहन चालक किसी तरह संभल भी जाते हैं, किंतु दोपहिया वाहन चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह प्रमुख मार्गों पर गड्ढे बने रहे तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना, यहां तक कि जानलेवा हादसा भी हो सकता है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से उक्त मार्ग को अविलंब गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है। इस संबंध में जब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौसम ठीक होते ही संबंधित मार्ग की मरम्मत कराकर उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments