Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिएक झटके में उजड़ गई आजीविका, बिशुनपुर के पोखरे में ज़हर से...

एक झटके में उजड़ गई आजीविका, बिशुनपुर के पोखरे में ज़हर से मछलियों की मौत

संचारक्रान्ति संवाददाता, बांसी (सिद्धार्थनगर)।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर स्थित एक पट्टे के पोखरे में अज्ञात लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ डाल दिए जाने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। इस घटना से तालाब के पट्टाधारक की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
ग्राम विशुनपुर निवासी लवकुश गौड़ पुत्र काशीराम ने थाना गोल्हौरा में दी गई तहरीर में कहा है कि उनका पोखरा ही उनके परिवार की आय का एकमात्र साधन है। 29 जनवरी 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति अथवा व्यक्तियों ने रंजिशवश पोखरे में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे पोखरे में पाली जा रही मछलियां मर गईं।
पीड़ित के अनुसार इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार के सामने रोज़ी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर भी दिया था। मौके पर पुलिस पहुंची भी थी।
इस संबंध में थाना गोल्हौरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments