Tuesday, September 23, 2025
Google search engine
HomeBJP सिद्धार्थ नगरभाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 8साल बेमिसाल की बताई उपलब्धि

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 8साल बेमिसाल की बताई उपलब्धि



संचार क्रांति – लोटन सिद्धार्थनगर।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे विभिन्न अभियानों की श्रृंखला में एक कार्यक्रम गांव चलो अभियान के निमित्त विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अन्तर्गत विकास खण्ड लोटन के भूसौला अदाई, बड़हरा,धर्मोंली, डीगुलिया,रामनगर रसियावल आदि ग्राम पंचायतों में जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क कर सरकार के 8 साल बेमिसाल का पत्रक वितरित किया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया क्षेत्र की जनता से संवाद कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है, जिससे जनता का विश्वास सरकार पर और मजबूत हो सके। योगी मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में सेवा, समर्पण और अंत्योदय के संकल्प के साथ गांव-गांव जनजागरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उक्त अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोटन दृग्नारायण सिंह,मंडल महामंत्री कृष्ण दत्त त्रिपाठी,भाजपा नेता सौरभ त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!