संचारक्रान्ति संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। जिसके क्रम में पूर्व में कई बार जिला अध्यक्ष रह चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र गौतम को पुनः सिद्धार्थनगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दिनेश चंद्र गौतम पार्टी के अनुभवी एवं पुराने कार्यकर्ता हैं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ आगामी पंचायत चुनावों में बहुजन समाज पार्टी को मिलने की संभावना जताई जा रही है। उनकी पुनर्नियुक्ति से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
दिनेश चंद्र गौतम के जिला अध्यक्ष बनने पर पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष भरतलाल निषाद, इंद्रजीत गौतम, चंद्र बहाल गौतम, आशीष कुमार गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम, शुभकरण चौधरी, अंगद राज गौतम, शहंशाह शलमानी, मुनीराम राजभर, अशोक कुमार बौद्ध, शीश कुमार बौद्ध, पिंगल प्रसाद, सतीश कुमार गौतम, घनश्याम गौतम, सोलंकी नेता गिरीश, वरुण, रमाकांत कन्नौजिया, विजयपाल कन्नौजिया, खुर्शीद आलम, सिद्धार्थ गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी तथा संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है।



