Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिबसपा ने किया सिद्धार्थनगर के पांचों विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन

बसपा ने किया सिद्धार्थनगर के पांचों विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन


संचारक्रान्ति संवाददाता
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के दिशा-निर्देश पर रविवार को जनपद की पांचों विधानसभाओं में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने व आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विधानसभा शोहरतगढ़ में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम रहे। कपिलवस्तु विधानसभा में मंडल प्रभारी राजकुमार आर्य, बांसी में बस्ती मंडल के मंडल प्रभारी के.के. गौतम, इटवा विधानसभा में मंडल प्रभारी इंद्रजीत गौतम तथा डुमरियागंज विधानसभा में बस्ती मंडल के मंडल प्रभारी उदयभान गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठकों में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर बसपा सरकार के दौरान लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही बूथ स्तर पर सक्रिय होकर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया, ताकि विधानसभा चुनाव 2027 में बसपा की सरकार बनाकर समतामूलक समाज की स्थापना की जा सके।
इस अवसर पर पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष प्रेम मिलन शुक्ला, महासचिव संजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जहूर खां, विधानसभा प्रभारी हीरालाल कुरिल, आनही प्रसाद, घनश्याम गौतम, रमेश आजाद, सतेन्द्र कुमार गौतम, दिलीप कुमार, मुनीराम राजभर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम, शुभकरन चौधरी, रमेश चमार, विजयपाल कन्नौजिया, मंटू गौतम, राधेश्याम गौतम, रामपाल गौतम, मनोज कुमार गौतम, वीरू पासवान, अंगद राज गौतम, अलीम खां, रफीक अहमद, खुर्शीद अहमद, शहंशाह शलमानी, दिनेश चौधरी, विशाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में जिम्मेदार कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments