Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeब्रेकिंग न्यूज़डीएम की अध्यक्षता में हुई गेहूॅ खरीद के सम्बन्ध में बैठक,अनुपस्थित क्रय...

डीएम की अध्यक्षता में हुई गेहूॅ खरीद के सम्बन्ध में बैठक,अनुपस्थित क्रय केन्द्र प्रभारियों का 1 दिन का वेतन रोकने का निर्देश




संचार क्रांति – सिद्धार्थनगर। गेहूॅ खरीद के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा समस्त गेहूॅ क्रय केन्द्रों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान सभी क्रय केन्द्र द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव प्रकाश बहादुर, जिला प्रबन्धक पीसीयू सुधांशू श्रीवास्तव पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। अनुपस्थित क्रय केन्द्र प्रभारियों का 1 दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को 45000 मी0टन गेहूॅ खरीद का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। जनपद में गेंहू खरीद 2025-26 हेतु 5 क्रय एजेंसियों के कुल 67 केन्द्र संचालित हैं, जिसमें खाद्य विभाग के 28, पीसीएफ के 25, पीसीयू के 10, भारतीय खाद्य निगम के 3 एवं मंडी समिति के 1 केन्द्र संचालित हैं। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक खुलेगे। सभी क्रय केन्द्रो पर सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध होना चाहिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों से सम्पर्क कर उनका अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करायें। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें। मोबाइल क्रय के माध्यम से किसानों से गेंहू की खरीददारी उनके खेत से भी करने का निर्देश दिया। क्रय केन्द्र पर पीने के लिए पानी, गुड़ व पर्याप्त छाया की व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी और नायब तहसीलदार क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें कई क्रय केन्द्र बन्द मिले। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन का गेहूॅ खरीद का जो लक्ष्य निर्धारित कर खरीददारी करे। 3 दिन में अपेक्षित खरीददारी ने करने वाले क्रय केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी, एआरकोआपरेटिव प्रकाश बहादुर, जिला प्रबन्धक पीसीयू सुधांशू श्रीवास्तव, समस्त एडीओ, सचिव, क्रय केन्द्र प्रभारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments