Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeलोकलडीएम की मौजूदगी में निकली राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद स्तरीय रैली

डीएम की मौजूदगी में निकली राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद स्तरीय रैली

संचार क्रांति सिद्धार्थनगर- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद शुक्रवार को जनपद स्तरीय रैली को जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० द्वारा छोटी बालिका नम्रता, उजाला द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
बेटी को पैदा होने दीजिए सम्भावनाओं को पंख दीजिए। बेटी है खिलखिलाता फूल, न करो भ्रूण लिग जाच की भूल। का नारा लगाते हुए रैली निकाली गई। डीएम ने बताया कि आपके क्षेत्र में कोई व्यक्त्ति भ्रूण लिग जाच के कार्य में लिप्त है तो वाट्सएप न0-8005192696 पर सूचना दे। आप भी जागरूक नागरिक का काम करे और बेटी बचाओ के महाअभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रजत कुमार चौरसिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० प्रशान्त मौर्या, समीर सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments