Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeगोल्हौरा थानादो बेटियां बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

दो बेटियां बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में पहल

संचार क्रांति – संवाददाता, गोल्हौरा, बांसी सिद्धार्थनगर:मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से रविवार को गोल्हौरा थानाक्षेत्र की दो छात्राओं को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।ग्राम पंचायत गोठवा निवासी इंटर की छात्रा सोनल त्रिपाठी व गोबरहा निवासी इंटर की ही छात्रा शिखा यादव ने अलग-अलग समय में थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। दोनों छात्राओं ने थाना परिसर का निरीक्षण किया, पुलिस कार्यप्रणाली को समझा और आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं।छात्राओं ने थाना कार्यालय में जाकर रजिस्टर जांच की, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और थाना क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने फरियादियों से शांति व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत भी की।इस अवसर पर थाना स्टाफ उप निरीक्षक राममिलन आजाद, राधेश्याम, रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल हनुमान मौर्य, महिला कांस्टेबल बबीता सिंह, चांदनी मिश्रा व तृप्ति चौबे भी मौजूद रहे।थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया, “मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाना एक सराहनीय कदम है। इससे न केवल उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है बल्कि वे समाज में अपनी जिम्मेदारियों को भी बेहतर ढंग से समझ पाती हैं।”छात्रा सोनल त्रिपाठी ने कहा, “एक दिन का थानाध्यक्ष बनना मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। इससे मुझे पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की गंभीरता को नजदीक से समझने का अवसर मिला।”वहीं शिखा यादव ने कहा, “इस अनुभव ने मुझे भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित किया है। मुझे विश्वास है कि बेटियां भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments