संचार क्रांति, सिद्धार्थनगर। बांसी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसका में शुक्रवार को फार्मर रजिस्टरी व संचारी रोग जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक विकास अधिकारी कृषि पवन कुमार प्रजापति ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसान शीघ्र ही जन सेवा केन्द्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री करा लें, अन्यथा उनकी किसान सम्मान निधि की किस्त आनी बंद हो जाएगी।
संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को बुखार होने पर उनका स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। जागरूकता से ही बीमारी को परास्त किया जा सकता है। स्वच्छता व खान पान पर विशेष ध्यान रखें। स्वच्छ पीने के पानी का उपयोग करें। उक्त क्रम में ही तकनीकी सहायक कृष्ण मोहन शुक्ल ने कहा कि जिन किसानों का अभी तक फार्मर रजिस्टरी नही हुआ है, उनके लिए अंतिम अवसर है। किसी प्रकार की समस्या होने पर ब्लाक पर व राजस्व विभाग से तहसील में सम्पर्क करें। इस अवसर पर उक्त के अलावा लेखपाल हरीश तिवारी, सहायक तकनीकी प्रबन्धक प्रवीण कुमार उपाध्याय व सत्यराम मौर्य ने भी लोगों की समस्या सुनकर निस्तारण का आश्वाशन दिया। गोष्ठी में पूर्व प्रधान चंद्रपाल शुक्ल, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, अनिल कुमार वर्मा, शिवशंकर त्रिपाठी, सुनील शुक्ल, बंशी चौहान, परशुराम प्रजापति, वैजनाथ शुक्ल, जयनाथ शुक्ल आदि शामिल रहे।



