Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिहर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे को दी गई सलामी

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे को दी गई सलामी

संचार क्रांति संवाददाता, बांसी, सिद्धार्थनगर। देश का 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और संविधान निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
बांसी ब्लाक क्षेत्र के बिसुनपुर प्रावि पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, संस्कार शिक्षा निकेतन अतरमू नानकार में प्रधानाध्यपक अनिल मिश्र, डीसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल गोल्हौरा में प्रबंधक सुरेंद्र ध्रुव श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एकडेंगवा में प्रधानाध्यापिका पुनिता शुक्ला, शंकर चिकित्सा संस्थान सौंपरवा सोनफेरवा खुर्द (वैद्य जी) पर डा. शिवेश पाण्डेय, श्री मुनेश्वर प्रसाद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय एकडेंगवा में प्राचार्य अनिल कुमार कुमार त्रिपाठी ने झंडा रोहण किया।और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक और जिम्मेदार होना आवश्यक है।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों का वितरण किया गया तथा सभी ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

चित्र परिचय- प्रावि बिसुनपुर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments