Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिहोली, ईद व रमजान को लेकर पत्रकारों के साथ गोल्हौरा थाने में...

होली, ईद व रमजान को लेकर पत्रकारों के साथ गोल्हौरा थाने में बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

संचार क्रांति-संवाददाता सिद्धार्थनगर। आगामी होली और ईद के त्योहारों तथा चल रहे पवित्र रमजान माह को दृष्टिगत रखते हुए गोल्हौरा थाने में रविवार, 1 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामदेव ने की, जिसमें स्थानीय पत्रकारों की उपस्थिति रही।बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि होली और ईद दोनों ही आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। इन पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट खबर प्रसारित न की जाए तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष नजर रखी जाए।इस दौरान थानाध्यक्ष रामदेव ने उपस्थित पत्रकारों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, संवेदनशील स्थानों, पूर्व में उत्पन्न हुए विवादों तथा संभावित समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली। पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों और सूचनाओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त जानकारियों पर प्रभावी अमल किया जाएगा और आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। रमजान के दौरान मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाएगी, वहीं होली के अवसर पर भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी ने मिलकर आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments