संचार क्रांति – संवाददाता, सिद्धार्थ नगर। बांसी तहसील व ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बरगदवां निवासी युवा समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 27 के भावी प्रत्याशी अतुल उपाध्याय इन दिनों क्षेत्र में अपनी सक्रियता और जनसरोकारों को लेकर चर्चा में हैं। समाज को जोड़ने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की सोच के साथ वे निरंतर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनना, अधिकारियों से संवाद स्थापित करना और समाधान तक लगातार प्रयास करना उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अतुल उपाध्याय हर छोटी-बड़ी समस्या में लोगों के साथ मजबूती से खड़े नजर आते हैं, चाहे वह सड़क की दिक्कत हो, शिक्षा की व्यवस्था हो या स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत।होली के पावन अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि त्योहारों को मर्यादा, शालीनता और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।अतुल उपाध्याय ने अपने सामाजिक जीवन में जो पहचान बनाई है, वह उनके संघर्ष, परिश्रम और जनसेवा के संकल्प का परिणाम है। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार सक्रिय रहे हैं। संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उन्होंने कई लंबित समस्याओं को समाधान तक पहुंचाने में भूमिका निभाई है।विशेष रूप से जिगनिहवा–चेतिया–मधवापुर मार्ग का निर्माण उनके सतत प्रयासों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वर्षों से खराब हालत में पड़े इस मार्ग को बनवाने के लिए उन्होंने निरंतर आवाज उठाई। उनके प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य पूरा हुआ, जिससे हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिली।उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विकास के माध्यम से समाज को जोड़ना है। वे आगे भी क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराते हैं।क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को देखते हुए समर्थकों का मानना है कि वे आने वाले समय में विकास की नई इबारत लिखने के लिए तैयार हैं।



