Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिजी राम जी योजना से मजदूरों को मिलेगा सशक्त भविष्य : जगदंबिका...

जी राम जी योजना से मजदूरों को मिलेगा सशक्त भविष्य : जगदंबिका पाल

संचार क्रांति संवाददाता, सिद्धार्थनगर।डुमरियागंज विधानसभा के भवानीगंज दुर्गा मंदिर परिसर, बांसी विधानसभा के भरथुआ ग्राम सभा तथा शोहरतगढ़ विधानसभा के लेदवा ग्राम सभा में आयोजित विकसित भारत–जी राम जी कार्यक्रम के दौरान डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों को 100 दिन की मजदूरी का प्रावधान होने के बावजूद मात्र 50.5 प्रतिशत मजदूरों को ही रोजगार उपलब्ध कराया गया, जो उस सरकार की नीतियों की विफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार गरीब, मजदूर और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मनरेगा योजना में व्यापक संशोधन कर रही है। विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत अब 100 दिन की मजदूरी के स्थान पर 125 दिन की मजदूरी की गारंटी दी जाएगी। साथ ही यदि मजदूरों को 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान नहीं होता है, तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
माननीय सांसद ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस योजना के माध्यम से विकसित ग्राम सभा, विकसित जिला, विकसित प्रदेश और विकसित भारत का निर्माण सुनिश्चित होगा। यही एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री का संकल्प है।
कार्यक्रम में प्रभारी महाराजगंज राम जियावन मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पांडे, राजेंद्र त्रिपाठी, बजरंगी वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवेंद्र द्विवेदी, कार्यक्रम आयोजक अभय राय, राजेश राय, बैजनाथ शुक्ल, संतोष यादव, नवीन चौरसिया, अनुपमा सिंह, मनीषा निषाद, जया निषाद, प्रिंस शर्मा, अमरेंद्र सिंह, दिग्विजय राय, गजेंद्र राय, सतीष शुक्ल, मनीष श्रीवास्तव, राम किंकर मिश्रा, हंसराज प्रजापति, विक्रम शर्मा, संदीप निषाद, सदावृक्ष निषाद, शिव शक्ति शर्मा (मंडल अध्यक्ष), संजय दुबे, पद्माकर शुक्ल, नर्वदेश्वर मणि, शौकी लाल प्रधान, सूर्य प्रकाश पांडे, नौरंगी गुप्ता (प्रधान जंगलीपुर), राजकुमार चौधरी (मंडल अध्यक्ष भवानीगंज), अमरनाथ सिंह, सोनू सिंह, राजेश द्विवेदी, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, पप्पू जायसवाल, अखंड सिंह, अजय चौधरी, आदित्य चौधरी, विनोद कौशल, प्रवेश कौशल, भानु प्रताप सिंह, गंगाराम कौशल, कमला प्रसाद कौशल, रामचरित्र गौड़, उमाशंकर श्रीवास्तव, बंशीधर श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अरविंद यादव, पंकज द्विवेदी, विपिन द्विवेदी, दिनेश सिंह, मनोज यादव, अनूप सिंह, कमलेश चौरसिया, राजू पाल, यादव प्रसाद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments