Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक...

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

संचारक्रान्ति संवाददाता। बांसी–धानी मार्ग पर कस्बे से सटे कुदारन गांव के निकट शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक का अधिकांश हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा।
बांसी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अमित तिवारी पुत्र लालजी तिवारी बांसी कस्बे में स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। धानी रोड पर कंपोजिट शराब की दुकान से लगभग पचास कदम पहले सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उनकी बाइक जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद परिजन स्वयं घायल अमित को 50 शैय्या युक्त संयुक्त अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक आर.के. सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि अमित तिवारी अपने पिता के इकलौते पुत्र थे और अविवाहित थे। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments