Tuesday, September 23, 2025
Google search engine
HomeBJP सिद्धार्थ नगरलोगों के जीवन को आसान बनाने और हर व्यवस्था उपलब्ध कराने का...

लोगों के जीवन को आसान बनाने और हर व्यवस्था उपलब्ध कराने का काम कर रही सरकार । मंत्री


संचार क्रांति – सिद्धार्थ नगर जिले में,मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय उ प्र सरकार/ जनपद प्रभारी मंत्री, अनिल राजभर द्वारा पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी के साथ नगर पंचायत इटवा कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क एवं सेल्फी पॉइंट तथा 101 फोट ऊंचा तिरंगा का लोकार्पण किया। सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया।
मा मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय उ प्र सरकार/ जनपद प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर को पूर्व विधायक डॉ सतीश द्विवेदी द्वारा अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। अन्य जनप्रतिनिधि गण द्वारा मा मंत्री जी को माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया।
मा मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय उ प्र सरकार/ जनपद प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने साढ़े आठ लाख लोगों को नौकरी दिया है। प्रदेश सरकार ने बहराइच में राजा सुहेलदेव राजभर के नाम से स्मारक बनाया। । उत्तर प्रदेश में कानून का राज्य योगी जी ने स्थापित किया है।केंद्र व प्रदेश की सरकार आपकी सेवा में समर्पित है। मैं आपके सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा हूं। श्री नरेंद्र मोदी जी इतिहास बनाने का काम कर रहे हैं।कई जिलों का नाम दलित महापुरुषों के नाम पर होने के कारण उसका नाम बदल दिया।
पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी ने मा प्रभारी मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि 2017 के बाद से विधान सभा इटवा मे बहुत से विकास कार्य हुए है बिस्कोहर मे राजकीय महा विद्यालय, तथा बहुत सड़के बनी है।
  नगर पंचायत इटवा अध्यक्ष विकास जायसवाल ने मा मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय उ प्र सरकार/ जनपद प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर तथा सभी का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!