Friday, March 14, 2025
Google search engine
Homeअध्यात्मभगवान भोलेनाथ का कराया गया अन्नवास, गालापुर में चल रहा रुद्र महायज्ञ

भगवान भोलेनाथ का कराया गया अन्नवास,
गालापुर में चल रहा रुद्र महायज्ञ



संचार क्रांति – सिद्धार्थ नगर: डुमरियागंज । डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गालापुर महाकाली प्रांगण में चल रहे रुद्र महायज्ञ में गत सांय काल भगवान भोलेनाथ का अन्न वास कराया गया। इसके पूर्व उनका जल से स्नान कराया गया था और कल उनका अन्न वास कराया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगोंने भाग लिया तथा वैदिक मंत्रोचार के बीच सुबह शाम पूजन अर्चन का कार्यक्रम भी चल रहा है।इस दौरान हरेंद्र विक्रम सिंह, कुंवर आनंद सिंह, संजीव कुमार सिंह, रिंकू सिंह , संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, श्याम सिंह, डब्बू सिंह, बब्बू सिंह ,लल्लू सिंह, मुरली सोनी ,राजमन यादव, सुग्रीव विश्वकर्मा, विष्णु, राजू यादव, कुमार यादव ,प्रमोद कुमार, विनोद मिश्रा सहित स्थान के व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा भी उपस्थित रहे। रुद्र महायज्ञ में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकार डुमरियागंज बृजेश वर्मा, तहसीलदार रवि यादव ,थानाध्यक्ष इटवा श्री प्रकाश यादव भी शामिलहुए तो वही डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने दल बल के साथ यज्ञ में उपस्थित होकर पूजनअर्चन किया।




रामजन्म की कथा सुन भाव विभोर हुएलोग

डुमरियागंज। गालापुर में चल रहे रुद्र महायज्ञ में गत रति प्रवचन के दौरान अयोध्या से पधारे बलराम दास शास्त्री ने राम जन्म की कथा लोगों को सुनाया।वहीं राम जानकी कथा सुनकर लोग भाव विभोर हो गए।इस दौरान राम जन्म होते ही लोगों ने फूलों की बरसात भी किया। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार हुआ है तब तक भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लिए हैं। त्रेता युग में जब रावण का अत्याचार बढ़ गया था। तब भगवान श्री राम के रूप में नारायण अवतार लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!