मिशन शक्ति बच्चियों और महिलाओं को दी गई सुरक्षा व साइबर जागरूकता की जानकारी।
संचार क्रांति – संवाददाता, गोल्हौरा, बांसी, सिद्धार्थनगर:
मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को गोल्हौरा थानाक्षेत्र के मऊ गांव में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ इटवा शुबेन्दू सिंह ने उपस्थित बच्चियों और महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और सुरक्षा के सभी आवश्यक उपायों की जानकारी दी।
थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने अपने सम्बोधन में उपस्थित महिलाओं और बच्चियों से कहा कि किसी भी समय यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या खतरा महसूस हो तो तुरंत उपयुक्त पुलिस नंबर डायल कर मदद ली जा सकती है।
कार्यक्रम में महिला सिपाही सहित उप निरीक्षक राममिलन आजाद, राधेश्याम, रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल हनुमान मौर्य, महिला कांस्टेबल बबीता सिंह, चांदनी मिश्रा व तृप्ति चौबे, ग्राम प्रधान गौरव निषाद, राजकुमार, ओमप्रकाश मौर्या, दिनेश मौर्य, श्रीमती कुसुम, सुनीता, पूजा, मीना, कलावती, मंजू, मनोरमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा, आपातकालीन संपर्क और साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित सभी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।




