संचार क्रांति-संवाददाता, गोल्हौरा :गोल्हौरा क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों विद्यालय यों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिक्षकों एवं छात्राओं को एल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन कराया गया। अभियान के तहत क्षेत्र में लगभग 1500 छात्र- छात्राओं को दवा खिलाई गई।इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि पेट में रहने वाले परजीवी कीटाणुओं से बचाव के लिए प्रत्येक छह माह में एल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दवा के सेवन से पेट संबंधी बीमारियों से बचाव होता है, जबकि इसका प्रयोग न करने पर एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए घातक सावित होती हैं।उन्होंने लोगों से कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए बच्चों को समय-समय पर दवा खिलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक महेश मिश्रा, किशन जी वर्मा सहित विद्यालयों के शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



