Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिपुलिस ने कोल्हुई खुर्द में कराया बहू-बेटी सम्मेलन

पुलिस ने कोल्हुई खुर्द में कराया बहू-बेटी सम्मेलन

संचार क्रांति – गोल्हौरा, सिद्धार्थनगर।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना गोल्हौरा क्षेत्र के ग्राम कोल्हुई खुर्द में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामदेव, थाना गोल्हौरा के नेतृत्व में यह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया जो किसी कारणवश थाने तक नहीं पहुँच पाती हैं।
सम्मेलन के दौरान महिलाओं को अपने साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए तथा मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई, जहाँ वे निडर होकर अपनी समस्याएँ दर्ज करा सकती हैं। इसके साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं—1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन—की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम से उप निरीक्षक दीनदयाल सिंह, आरक्षी रणजीत यादव, महिला आरक्षी तृप्ति चौबे एवं महिला आरक्षी बबिता सिंह उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments