Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिप्रशासन स्थापित करे बाबा साहब की नई मूर्ति, दोषियों पर हो कड़ी...

प्रशासन स्थापित करे बाबा साहब की नई मूर्ति, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : दिनेश चंद्र गौतम

संचारक्रान्ति संवाददाता, इटवा (सिद्धार्थनगर)।
नगर पंचायत क्षेत्र के पेड़ारी गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पीतल की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा चोरी कर लिया जाना अत्यंत दुःखद और निंदनीय घटना है। प्रशासन को चाहिए कि वह बारह घंटे के भीतर नई पीतल की मूर्ति स्थापित कराए और चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे।
उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम ने कहीं। उन्होंने बताया कि बाबा साहब की मूर्ति चोरी की सूचना मिलने पर वह स्वयं ग्राम पेड़ारी पहुंचे और ग्रामीणों से मिलकर पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत इटवा के अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित तथा त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष से फोन पर वार्ता कर तत्काल नई मूर्ति स्थापित कराने और चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की।
दिनेश चंद्र गौतम ने कहा कि बाबा साहब की मूर्ति सामाजिक समरसता और संविधानिक मूल्यों का प्रतीक है। इस प्रकार की घटनाएं समाज की एकता को तोड़ने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम, पूर्व मंडल प्रभारी शुभकरन चौधरी, मंडल प्रभारी इंद्रजीत गौतम, अंगद राज गौतम, राधेश्याम गौतम, राम औतार, पिंगल प्रसाद गौतम, वीरू पासवान, हरीलाल गौतम, विधानसभा संयोजक राम औतार गौतम, विनोद कुमार राव, प्रिंस अंबेडकर, बाबूलाल, कन्हैया प्रसाद, शिव प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments