Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिप्रियांशु मिश्रा बने CISF जवान, परिजन सहित गांव में खुशी की लहर

प्रियांशु मिश्रा बने CISF जवान, परिजन सहित गांव में खुशी की लहर

संचार क्रांति – संवाददाता, बांसी (सिद्धार्थनगर)
तहसील बांसी क्षेत्र के ग्राम पकरडीहा के होनहार युवक प्रियांशु मिश्रा के Central Industrial Security Force (CISF) में जवान के पद पर चयनित होने की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, लोगों में उत्साह देखने को मिला और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। गांव में मानो उत्सव जैसा माहौल बन गया।
प्रियांशु मिश्रा की इस उपलब्धि से उनके परिवार में विशेष हर्ष व्याप्त है। उनके पिता पंकज मिश्रा सहित समस्त परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और बेटे की सफलता को वर्षों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष का परिणाम बताया। पिता पंकज मिश्रा ने बताया किप्रियांशु बचपन से ही पढ़ाई और खेलकूद में मेधावी रहे हैं तथा देशसेवा का जज्बा उनके भीतर शुरू से ही था।
ग्रामीणों ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रियांशु ने कभी हार नहीं मानी। कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से गांव के अन्य युवाओं में भी सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती होकर देश की सेवा करने की नई प्रेरणा मिली है।
प्रियांशु के चयन की खबर मिलते ही गांव के बुजुर्गों, युवाओं, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। कई लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। ग्रामीणों का कहना है कि किसी गांव के युवक का देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली फोर्स में चयन होना सभी के लिए गर्व की बात होती है।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी प्रियांशु मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का मानना है कि ऐसे होनहार और मेहनती युवा ही देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं।
प्रियांशु मिश्रा की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे ग्राम पकरडीहा, तहसील बांसी और जनपद सिद्धार्थनगर का नाम भी रोशन किया है। गांववासियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की सेवा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments