संचार क्रांति – सिद्धार्थनगर। वीरांगना महारानी दुर्गावती गोंडवाना साम्राज्य की वीर शासिका थी। उन्होंने 51 युद्धों में विजय प्राप्त की और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए 1564 में शहादत दी। उनका बलिदान और साहस भारतीय इतिहास में अमर रहेगा।
उक्त बातें सपा के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहीं। वह मंगलवार को संगठन के जिला कार्यालय पर वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने साम्राज्य की रक्षा की बल्कि अपनी मातृभूमि के लिए जान की बाजी भी लगाई। उनका जीवन बलिदान, संघर्ष और साहस से भरा हुआ था। उनका नाम आज भी उन वीरांगनाओं में लिया जाता हैं। जिन्होंने मुगलों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उनकी शहादत एक प्रेरणा है और उनका साहस भारतीय युद्धकला और नेतृत्व के इतिहास में एक अमूल्य धरोहर के रूप में सदैव जीवित रहेगा।
कार्यक्रम को सपा जिला महासचिव कमरुज्मा खान, सपा प्रदेश सचिव राम मिलन भारती, सयुस जिलाध्यक्ष राम सेवक लोधी, राम बहोर कन्नौजिया, विजय चौधरी, सुधा त्रिपाठी, मो. हारुन, चंद्रहास यादव, चंद्रभान पहलवान, अशोक पांडेय, बृजभान यादव, अखिलेश मौर्या, अंगद यादव, कृष्ण नाथ यादव, राकेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व सभी ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
