Tuesday, September 23, 2025
Google search engine
Homeअध्यात्मसम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया...

सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया शुभारंभ




संचार क्रांति – सिद्धार्थनगर। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग उप्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधिगण को काला नमक चावल देकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग अनिल राजभर ने ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिलाधिकारी को बधाई देता हूॅ। 2014 में जब नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब उनकी प्राथमिकता थी कि गरीब का कल्याण, नवजवानों का सपना साकार हो तथा महिला सश्क्तीकरण और भारत को अखण्ड राष्ट्र बनाने की। प्रधानमंत्री जी द्वारा जो भी प्रयास किया गया है उसका परिणाम लोगो को मिल रहा है। यह कार्यक्रम उनके प्रयासों की छोटी सी झलक है। प्रधानमंत्री ने पिछड़े जनपदों को चिन्हित कर उनके सर्वागीण विकास की योजना बनाना। देश के 112 जनपदो जो विकास में छेट गये एवं पीछे रह गये उन्हें चिन्हित कर आकांक्षी जनपद में शामिल किया गया। जनपद सिद्धार्थनगर के लिए यह गौरव का विषय है कि 112 जनपदो में सिद्धार्थनगर आज नम्बर 2 पर है और शीघ्र ही अग्रणी जनपद की श्रेणी में होगा। कहा कि अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करे। अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहिए। नया भारत बनाना है। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा तथा वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हेागा। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा जो भी नवाचार किये जा रहे है उसके लिए प्रशंसा करता हूॅ। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचें। मंत्री अनिल राजभर ने जिलाधिकारी और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2018 में देश के 112 जनपदो को आकांक्षी जनपद घोषित किया। नीति आयोग द्वारा त्रैमासिक समीक्षा की जाती है कि किस इंडीकेटर में कितना विकास हुआ है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाता है। किसानो की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है। जिलाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी को बधाई दिया। विधायक श्यामधनी राही ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा गांवों में विद्युतीकरण कराया गया है। पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन दिया गया है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से नगद धनराशि दिया जा रहा है जिससे किसान अपना काम समय से करे।
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि यह जनपद आकांक्षी जनपद है। जनपद में विकास के लिए काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी के प्रयास से यह जनपद शीघ्र ही अग्रणी जनपद होगा। आज देश के 112 जनपदों में दूसरे स्थान पर है।जनपदवासियों की तरफ से जिलाधिकारी को बधाई दिया।
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि नीति आयोग के निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान माह जुलाई से सितम्बर तक चलाया गया। इस अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी एवं समूह की दीदी को बधाई और धन्यवाद दिया। आकांक्षी जनपद से अग्रणी जनपद बनने के लिए जो भी कार्य किया गया है सराहनीय है। 6 में 5 इंडीकेटर्स में संतृप्त हो गया है। सब मिलकर कार्य करें। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अवसर पर अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फं्रटलाइन वर्करस को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीएसटीओ बी.एस. यादव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम व अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थ्ति रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!