Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिसंस्कार शिक्षा निकेतन में धूम - धाम के साथ मनाया गया...

संस्कार शिक्षा निकेतन में धूम – धाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

संचार क्रांति संवाददाता बाँसी ।
क्षेत्र स्थित संस्कार शिक्षा निकेतन, अतरमु नानकार , किशुनधरजोत में 26 जनवरी को देश का 77वां गणतंत्र दिवस विद्यालय परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र एवं प्रबंधक शैलजा मिश्र की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे अंकिता भास्कर, चांदनी, रीना, साक्षी, रजनी, रिमझिम एवं खुशबू द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात छात्राओं अर्पिता, सुधा, दिव्या, नेहा, सपना, सौम्या, कृतिका एवं प्रीति द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आनंदी बाई जोशी एवं मिशन नारी शक्ति विषय पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं, जिनके माध्यम से महिला शिक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस के संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।

इस दौरान विजय दुबे, शिवसागर चौरसिया, राजकुमार मिश्र, विपिन कुमार मिश्र, सुग्रीव, राम अवतार , रविकांत, नीरज, भुनैश्वर, सुनील, आलोक, आकाश, साक्षी, खुशी, रोशनी एवं सलोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच उपहार एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके साथ ही समारोह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments