सिद्धार्थनगर- संचार क्रांति। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं एमओयू समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्प्पा जी.एन. ने की। इस दौरान कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, सीडीओ बलराम सिंह, डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
🔹 पिछली बैठक की प्रगति की समीक्षा
बैठक की शुरुआत में डीएम ने व्यापारियों से परिचय प्राप्त किया और पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यवृत्त में दर्ज सभी बिंदुओं का पूर्ण विवरण अपडेट किया जाए।
डीएम ने कहा कि
👉 एमओयू करने वाले निवेशकों से निरंतर संपर्क रखें
👉 उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें
👉 अधिक निवेश को भी प्रोत्साहित किया जाए
🔹 समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश
डीएम शिवशरणप्प्पा जी ने व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा अन्य योजनाओं के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया।
साथ ही यह भी निर्देश दिया कि
✔ बैंकों को भेजी गई पत्रावलियों का समयबद्ध स्वीकृत कराना सुनिश्चित करें
✔ निवेश मित्र पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समय से समाधान हो
बिजली व्यवस्था में सुधार के निर्देश
विद्युत विभाग को जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और जर्जर पोल शीघ्र बदलने के निर्देश दिए गए।
मीट कॉम्प्लेक्स जल्द होगा शुरू
नगर पंचायत शोहरतगढ़ में निर्मित मीट कॉम्प्लेक्स को जल्द से जल्द संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डीएम ने कहा कि
⚠ मीट व मछली की दुकानें आबादी से दूर लगाई जाएं
🚖 टैक्सी स्टैंड केवल निर्धारित स्थानों पर ही चलें
योजनाओं पर विस्तृत चर्चा
बैठक में निम्न विभागों व योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई –
- दुग्ध एवं पशुपालन
- एमएसएमई
- उद्यान विभाग
- पर्यटन
- पीएम स्वरोजगार सृजन योजना
- सीएम स्वरोजगार योजना
- ओडीओपी (एक जिला–एक उत्पाद)
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक व्यापारी एवं उद्यमी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें, इसके लिए सक्रिय रूप से जागरूकता एवं सहयोग प्रदान किया जाए।
“व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। योजनाओं का लाभ हर पात्र उद्यमी तक पहुंचे।” – जिलाधिकारी
✍ रिपोर्ट: संचार क्रांति | सिद्धार्थनगर



