Tuesday, September 23, 2025
Google search engine
Homeब्रेकिंग न्यूज़सपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन करने वालों पर कार्रवाई की...

सपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन करने वालों पर कार्रवाई की मांग

संचार क्रांति – सिद्धार्थ नगर, बांसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन का पुतला फूंकने और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष कपिल देव की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

सपा नेताओं ने 30 मार्च को बांसी रोडवेज चौराहे पर हुई इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना से सपा कार्यकर्ता आहत और आक्रोशित हैं।

पूर्व विधायक और सपा जिला अध्यक्ष ने किया सरकार पर हमला

सपा जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने और पुतला जलाने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में गरीबों और मजलूमों पर अत्याचार हो रहा है और सत्ताधारी दल से जुड़े लोग मनमानी कर रहे हैं।

सपा जिला उपाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

सपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने कहा कि प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भूसा वाली मशीनें न चलने के कारण पशुपालकों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है और शासन के दबाव में मंगलबाजार के दुकानदारों को बेदखल किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!