Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeअध्यात्मजवाहर नवोदय विद्यालय बाँसी में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता...

जवाहर नवोदय विद्यालय बाँसी में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन



संचार क्रांति – सिद्धार्थ नगर,बाँसी। जवाहर नवोदय विद्यालय बाँसी में संकुल स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन बुधवार को आरंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता हेतु करना है, जो कि जवाहर नवोदय विद्यालय कासगंज एवं मैनपुरी में आयोजित की जाएगी।
इस चयन प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति, वाराणसी संकुल-अ के अधीन आने वाले विद्यालयों—बलिया, आज़मगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया  एवं सिद्धार्थनगर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मंतोष यादव एवं श्रीमती सन्नी कुशवाहा ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों को क्षेत्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जोड़ते हुए इनके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में पधारे सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का उपप्राचार्य  एन. के. सिंह द्वारा हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments