संचार क्रांति – सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर का जनपदीय निर्वाचन संगठन के मंडलीय मंत्री गिरीश चंद्र चौबे की देख रेख में बुधवार को श्री सिंहेश्वरी इण्टर कॉलेज तेतरी बाजार सिद्धार्थ नगर के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें सभी साथियों ने एकस्वर और सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को निर्वाचित किया। संगठन का अध्यक्ष राम विलास यादव, जिलामंत्री डॉ हृदय नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष राम निवास कुशवाहा, आय व्यय निरीक्षक योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह, बैजनाथ चौरसिया, अनिल कुमार पाण्डेय, स्वरूपम द्विवेदी, श्रीमती सरोज संयुक्त मंत्री में ओंकारनाथ पाण्डेय, शेषनारायण ओझा, शशिमौली त्रिपाठी, बृजेश द्विवेदी, शैलेन्द्र शर्मा, श्रीमती रश्मि गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्यों में राहिब रिजवी, मोहम्मद तारिक, शिव कुमार पाण्डेय, अरुण राय, रमेश त्रिपाठी, गिरिजेश कुमार सिंह, अब्दुल हई, अनिल यादव, अजय कुरील, राम कला वरुण, सच्चिदानंद शुक्ल, वीरेन्द्र यादव, जयराम यादव, मनोज शर्मा, राजेश चन्द शर्मा, वाजिद अली, फूल चन्द गौर, सजेंद्र सिरोही को निर्वाचित किया गया।