Wednesday, March 19, 2025
Google search engine
Homeब्रेकिंग न्यूज़महिला राज्य आयोग की सदस्या ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, महिला...

महिला राज्य आयोग की सदस्या ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, महिला कैदियों की समस्याएं सुनीं

संचार क्रांति – सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश महिला राज्य आयोग की सदस्या जनक नंदिनी ने बुधवार को जिला कारागार सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जेल प्रशासन से कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जनक नंदिनी ने महिला कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें उनके अधिकारों एवं कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस मौके पर जेल अधीक्षक सचिन वर्मा, जेलर रामसिंह यादव, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश व अजीत चंद, प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय सहित अन्य जेल कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!