Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeबांसी माघ मेलाएसडीएम व सीओ ने किया माघ मेले का निरीक्षण, झूला संचालकों को...

एसडीएम व सीओ ने किया माघ मेले का निरीक्षण, झूला संचालकों को दी सख्त हिदायत

संचार क्रांति- बांसी। राप्ती नदी तट पर चल रहे माघ मेला बांसी का सोमवार को एसडीएम शशांक शेखर राय और सीओ मयंक द्विवेदी ने निरीक्षण किया। इस दौरान बिना अनुमति संचालित झूला संचालकों और मेले के अंदर वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि बिना परमिशन के झूले संचालित किए जा रहे थे। इस पर तत्काल रोक लगाते हुए निर्देश दिया गया कि जब तक अनुमतिपत्र प्राप्त न हो, झूलों का संचालन न किया जाए।

इसके अलावा, मेले में भीड़भाड़ के बीच ऑटो रिक्शा, टेंपो, ई-रिक्शा और बाइकों की आवाजाही देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने मेले की सीमा पर बैरियर लगाने के निर्देश दिए, ताकि अनाधिकृत वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।

निरीक्षण के दौरान कोतवाल रामकृपाल शुक्ल, मेला इंचार्ज एसआई आनंद कुमार, नगर पालिका ईओ मुकेश कुमार, लिपिक जमील अहमद, मेला प्रभारी श्यामबाबू, अशफाक अहमद, ध्रुवचंद, शकील खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments