Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeबांसी अतिक्रमणबांसी सराफा मार्केट की सड़क चौड़ीकरण के मामले में नहीं हो रही कोई कार्रवाई,...

बांसी सराफा मार्केट की सड़क चौड़ीकरण के मामले में नहीं हो रही कोई कार्रवाई, व्यापारियों ने जताई चिंता

संचार क्रांति – सिद्धार्थ नगर,बांसी। सराफा मार्केट बांसी के सड़क चौड़ीकरण की मांग पर डीएम के आदेश पर सड़क पैमाइश होने के बाद भी आज तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया नहीं शुरू की जा रही है। जिससे सर्राफा व्यवसाययों में काफी चिंता बना हुआ है। लोग अपनी रोजी-रोटी को लेकर संकट में हैं।
सराफा मार्केट बांसी के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि सराफा मार्केट का रास्ता पूरी तरह सकरा हो गया है। जिससे अंदर कोई भी ग्राहक आना नहीं चाहता। इसको लेकर उन लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से दो माह पूर्व ही सराफा व्यापार मंडल के लोगों ने मुलाकात कर सड़क की चौड़ीकरण करने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर बांसी तहसील से राजस्व कर्मियों ने सड़क की पैमाइश की थी और जितना मकान काटा जाना है उस पर चिन्ह भी लगा दिया गया था। परंतु आज तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर इस दिशा में कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। जिससे सर्राफा मंडल के लोग पूरी तरह चिंतित हैं और रोजगार के प्रति सशंकित है।
मनीष वर्मा ने बताया कि शंकरनगर, टेकधरनगर सर्राफा मार्केट की गली जो डॉक्टर चंद्रशेखर त्रिपाठी के दुकान से मंगल बाजार मोड़ तक जाती है, वह काफी सकरी हो गई है। जिससे सभी व्यापारियों का जीविका अन्धकार में हो गया है। सर्राफा मार्केट का रोड पहले से अब बहुत सकरा हो गया है। उक्त रोड से ही दशहरा, गणपति, दीपावली, बरवाफात, मुहर्रम, हर प्रकार की जुलुस सर्राफा मार्केट रोड से ही निकलती है। जुलूस निकालते समय भी लोगों को काफी दुश्वरी का सामना करना पड़ता है, तथा प्रशासन को भी दिक्कत होती है। मार्केट में वाहन न आने के कारण ग्राहक भी व्यापारियों के दूकान तक नहीं पहुंच पा रहे है। जिससे कुछ व्यापारी उक्त मार्केट से पलयान कर रहे है। व्यापारियों के पारिवारिक जीवन में निराशा बनी हुई है। इस मार्ग के सकरेपन का आलम यह है कि आकस्मिक कोई घटना होने पर न ही कोई फायर ब्रिगेड और न ही एम्बुलेंस का वाहन उक्त मार्केट में आ सकता है। मनीष वर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी से इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की गई थी जिस पर जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका और तहसील के लोगों ने सड़क की पैमाइश की थी कितना मकान काटा जाना है उस पर चिन्ह भी लग गया था परंतु एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से लोग काफी निराश हैं। दिनेश चंद्र वर्मा, आलोक चंद्र वर्मा, शरद चंद्र वर्मा, लालता प्रसाद वर्मा, जावेद अंसारी आदि सर्राफा मंडल के लोगों ने इस दिशा में जिलाधिकारी से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments