घटना स्थल पर मौजूद लोगों और समाजसेवी की सक्रियता से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया
संचार क्रांति – संवाददाता ,सिद्धार्थनगर जिले के बड़हर घाट के पास जिगिनिहवा–चेतिया मार्ग पर बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना के दौरान मौके से गुजर रहे युवा समाजसेवी अतुल उपाध्याय ने तुरंत मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया।
घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी दिवाकर सहानी और उमेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।
स्थानीय प्रतिक्रिया
स्थानीय लोगों ने समाजसेवी और सहयोग करने वाले ग्रामीणों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।






