संचार क्रांति संवाददाता – बांसी। प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर प्रसाद जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन से जुड़े सदस्यों व पदाधिकारियों ने बुधवार 27 मई को बांसी ब्लॉक सभागार में दोपहर 01 बजे एकत्रित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिजेश धर द्विवेदी के अध्यक्षता में चले कार्यक्रम में उपस्थित तहसील कार्यकारिणी के अधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वर्गीय बाबू बालेश्वर प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके नमन किया गया। ब्लाक उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि शहरों के वीआईपी लोगों से पत्रकारिता को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने का जो कार्य इनके द्वारा किया गया है उसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है। पिंकू त्रिपाठी ने कहा प्रदेश ही नहीं देश में स्वर्गीय बालेश्वर जी ने इस संगठन को ग्रामीण पत्रकारिकता के लिए ढाल बना दिया है। कार्यक्रम को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।अंत में अध्यक्षता कर रहे द्विवेदी ने कहा ग्रामीणों मजलूमों की आवाज बाबू बालेश्वर ने अपने समय में सत्ताधीशों तक पहुंचाया।आज हम सबकों उनके ऊपर गर्व है। कार्यक्रम में दुर्गेश मूर्तिकार, सोहराब अली,अवधैश दूबे, उमाकांत त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,अजय उपाध्याय, राकेश दूबे जमाल अहमद खान, सत्यप्रकाश दूबे रिंकू उपाध्याय अरबाज चौधरी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।




