Thursday, March 13, 2025
Google search engine
Homeलोकलनाबालिग छात्रा से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर जनपद के गोल्हौरा थानाक्षेत्र की घटना

संचार क्रांति- : गोल्हौरा थाने की पुलिस ने बुधवार को एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया है। बीते 7 जनवरी को मुकामी थाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी लगभग 16 वर्षीय छात्रा के साथ बीते 3 जनवरी को मझवन के समीप बंधे पर छेड़खानी की घटना हुई। उसके स्वजन मामला लेकर थाने पर पहुंचे। पुलिस ने जांचोपरांत बीते 7 जनवरी को मझवन कला निवासी आकाश पुत्र छेदी निषाद के खिलाफ मुअसं. 02/25 धारा 75(2), 352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट दर्ज कर लिया। और उक्त आरोपित युवक की तलाश में जुट गई। बुधवार को उसने मुखबिर की सूचना पर गोठवा घाट के समीप बंधे से गिरफ्तार कर लिया। और न्यायलत में पेश कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह उपनिरीक्षक रणविजय सिंह, मुख्य आरक्षी जयसिंह चौरसिया व हनुमान मौर्या तथा महिला आरक्षी नीशू गुप्ता शामिल रहे। उक्त बावत थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि आरोपित बालिग है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!