Friday, March 14, 2025
Google search engine
Homeमनोरंजनमकर संक्रांति पर पर्वत दान में उमड़ी भारी भीड़

मकर संक्रांति पर पर्वत दान में उमड़ी भारी भीड़

संचार क्रांति : सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील अंतर्गत ग्राम महुआ खुर्द में मकर संक्रांति के अवसर पर पर्वत दान का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोग दूर-दराज के गांवों से पहुंचे। लोग पर्वत जैसे धान के ढेर पर टूट पड़े और सिक्कों को बटोरने के लिए जद्दोजहद करने लगे। कुछ ही मिनटों में सैकड़ों कुंतल धान लोग भरकर ले गए। आयोजन को देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग उपस्थित थे, और पुलिस प्रशासन की मदद से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम मंगलवार को महुआ खुर्द निवासी और मुख्य यजमान तीरथ पाण्डेय के यहां हुआ था। पर्वत दान के आयोजन में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से लोग पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोल्हौरा थाना पुलिस से मदद ली गई। अपराह्न लगभग एक बजे पुलिस बल की मदद से धान को लेने के लिए भीड़ को छोड़ा गया, जिसके बाद लोग बोरी लेकर धान भरने के लिए टूट पड़े। करीब 20 मिनट में सारा धान लोग उठा ले गए, लेकिन कुछ शारीरिक रूप से कमजोर महिलाएं और बच्चे हाथ खाली रह गए। आयोजकों ने बाद में उन्हें अलग से अनाज प्रदान किया।

पर्वत दान का आयोजन श्री पाण्डेय के यहां 11 जनवरी से चल रहे श्री शत चंडी पाठ के तहत किया गया था। मकर संक्रांति के दिन पर्वत दान के आयोजन की सूचना पर लोग सुबह 6 बजे से ही जमा होना शुरू हो गए। आयोजन में यज्ञाचार्य पं. ब्रम्हानन्द त्रिपाठी, पं. विजय कुमार दूबे, पं. धर्मेद्र शुक्ल, डॉ. बृजेश कुमार शुक्ल, पं. माधव प्रसाद पाण्डेय और पं. राजेन्द्र मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र पाण्डेय (सोनू), योगेंद्र पाण्डेय, हरिश्चंद्र पाण्डेय, परमात्मा जायसवाल, राम कमल दूबे, बलराम दूबे, शिवशंकर सिंह, विश्वनाथ सिंह, बृज किशोर दूबे समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!